टेक्नॉलॉजी
BSNL ने शुरू की 5G टेस्टिंग! अब Jio और Airtel की बढ़ेंगी मुश्किलें?
BSNL: निजी टेलिकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स के चलते अब सरकारी कंपनी BSNL चर्चा में है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए BSNL लगातार नए प्लान्स पेश कर रही है। इसके साथ ही कंपनी नेटवर्क सुधारने के लिए भी तेजी से काम कर रही है और 4G टॉवर्स का इंस्टालेशन कर रही है।
5G सर्विस की ओर बढ़ता BSNL
BSNL ने 5G सर्विस की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी पहले 1 लाख 4G टॉवर्स लगाने का लक्ष्य पूरा कर रही है और अब इनमें से कई टॉवर्स को 5G में अपग्रेड करने की तैयारी हो रही है। इससे ग्राहकों को जल्द ही BSNL की 5G सर्विस का लाभ मिल सकेगा।
निजी कंपनियों के लिए खतरा
BSNL का यह कदम निजी टेलिकॉम कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। 5G टेस्टिंग के लिए कई जगहों पर ट्रायल शुरू हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार ज्यादातर 4G टॉवर्स को 5G में अपग्रेड करने के लिए तैयार किया गया है जिससे आने वाले समय में BSNL एक मजबूत नेटवर्क प्रोवाइडर बन सकता है।
देशभर में बन रहे नए BTS स्टेशन
BSNL तेजी से 5G नेटवर्क की तैयारी कर रहा है। कंपनी पुणे कोयंबटूर कानपुर विजयवाड़ा और कोल्लम जैसे शहरों में नए बेस ट्रांसीवर स्टेशन (BTS) बना रही है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि 4G नेटवर्क तैयार होने के तुरंत बाद 5G सर्विस की शुरुआत की जाएगी।
ग्राहकों के लिए खास योजना
BSNL अपने 4G टॉवर्स को इस तरह से डिजाइन कर रहा है कि उन्हें आसानी से 5G में बदला जा सके। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर आधारित होगा। इसी के तहत कंपनी ने अप्रैल को “कस्टमर सर्विस मंथ” के रूप में मनाने का फैसला किया है जिससे ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।