मनोरंजन
बिग बॉस 19 का सबसे विवादित एपिसोड, सलमान ने लगाई मालती चाहर की क्लास, अमाल की हरकत पर पिता डब्बू मलिक नाराज
बिग बॉस सीजन 19 इस हफ्ते खूब विवादों में रहा। आमाल मलिक और फरहाना भट्ट की तीखी बहस के बाद अब मालती चाहर और नेहल चुदासमा के बीच हुए झगड़े ने शो का माहौल गर्म कर दिया। मालती ने नेहल से कहा था, “अगली बार मुझसे बात करने से पहले कपड़े पहनकर आना।” इस बात ने सभी को चौंका दिया और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।
सलमान खान की सख्त फटकार
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने मालती चाहर से इस बयान पर सवाल पूछा। उन्होंने कहा, “तुम्हारा मतलब क्या था ‘अगली बार कपड़े पहनकर बात करना’ से?” मालती ने सफाई देते हुए कहा कि घर में एसी बहुत तेज है और उन्हें समझ नहीं आता कि नेहल को ठंड क्यों नहीं लगती। यह सुनकर सलमान और बाकी घरवाले दोनों हैरान रह गए। सलमान ने कहा, “तुम्हारी बात बिल्कुल गलत और अपमानजनक थी।”
https://twitter.com/BiggBoss_Tak/status/1979266629537272113
आमाल मलिक पर भी फूटा सलमान का गुस्सा
सलमान खान ने न केवल मालती को बल्कि आमाल मलिक को भी फटकार लगाई। आमाल ने फरहाना भट्ट से खाना छीना था और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी की थी। सलमान ने कहा कि ऐसा व्यवहार शो में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमाल को अपने पिता डब्बू मलिक की भी डांट सुननी पड़ी। डब्बू ने बेटे को समझाया कि लड़ाई करो लेकिन अपनी हद में रहो और अपने परिवार का नाम खराब मत करो। यह सुनकर आमाल भावुक हो गए।
शहबाज़ बदेशा पर भी बरसे भाईजान
शहबाज़ बदेशा को भी सलमान खान ने नहीं छोड़ा। उन्होंने कहा कि दर्शक अब उन्हें बहुत रूड और इरिटेटिंग मान रहे हैं। सलमान ने साफ कहा कि बिग बॉस के घर में हर शब्द और हर हरकत का असर बाहर होता है। शहबाज़ ने सिर झुकाकर अपनी गलती मानी लेकिन सलमान ने चेतावनी दी कि अगर ये रवैया जारी रहा तो उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
वीकेंड का वार में सेलिब्रिटी तड़का
इस बार के वीकेंड का वार में स्टार पावर भी खूब देखने को मिली। ‘थम्मा’ फिल्म के प्रमोशन के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना शो पर पहुंचे। तीनों ने शो में मस्ती भरे पल बिताए और घरवालों के साथ मजेदार गेम खेले। लेकिन इस बार सलमान की सख्त क्लास के कारण माहौल हल्का नहीं बल्कि काफी गंभीर बना रहा।