देश
Manipur पुलिस में बड़ा उलटफेर! मणिपुर में आतंकी नेटवर्क पर कड़ी चोट, जबरन वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
Manipur सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें दो पुलिस अधीक्षक (SP) भी शामिल हैं। जिरीबाम के एसपी शेख मोहम्मद जाकिर को काकचिंग का एसपी बनाया गया है जबकि काकचिंग की एसपी प्रियदर्शिनी लेशराम को जिरीबाम का नया एसपी नियुक्त किया गया है।
पदों में फेरबदल कई अधिकारियों की नई तैनाती
यारीपोक के एसडीपीओ गौरव डोगरा को सिंगजामेई का एसडीपीओ बनाया गया है। मणिपुर राइफल्स के सहायक कमांडेंट अभिनव को कांगपोकपी पुलिस में एडिशनल एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इसके अलावा अकोइजम सदानंद सिंह को इम्फाल ईस्ट का नया एडिशनल एसपी ट्रैफिक बनाया गया है।
विजिलेंस और सीआईडी में भी नए अधिकारी नियुक्त
केशम बोजोकुमार सिंह को एडिशनल एसपी विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रत्ताना नगासेकपम को सीआईडी का नया एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के पीछे प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की मंशा बताई जा रही है जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
मणिपुर में तीन संदिग्ध गिरफ्तार हथियार बरामद
मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तीन संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग काकचिंग और इम्फाल ईस्ट में सक्रिय प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े हुए हैं और जबरन वसूली के आरोपों में पकड़े गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक काकचिंग जिले के प्रतिबंधित संगठन PREPAK-Pro का सदस्य बताया जा रहा है।
सर्च ऑपरेशन में हथियार बरामद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
इम्फाल वेस्ट के सजीरोक इलाके में पुलिस द्वारा किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।