Tech
iPhone 16 पर बड़ी छूट, अब 80,000 रुपये से कम में खरीदें यह पावरफुल स्मार्टफोन
अगर आप लंबे समय से iPhone लेने का सोच रहे हैं और बजट 80,000 रुपये से कम रखना चाहते हैं, तो iPhone 16 आपके लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है। Apple का यह फोन पिछले साल अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे पसंद किए जाने वाले डिवाइस में शामिल रहा है और अब भी इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा और iOS सपोर्ट इसे मजबूत बनाते हैं। खास बात यह है कि Flipkart पर इस फोन पर मिल रही छूट इसे और भी आकर्षक बनाती है।
Flipkart ऑफर और कीमत
Flipkart पर iPhone 16 का 128GB वेरिएंट अब 62,999 रुपये में उपलब्ध है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 79,900 रुपये थी। यानी सीधे तौर पर बड़ी कटौती मिल रही है। इसके अलावा, अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको अतिरिक्त 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इस कार्ड ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर लगभग 58,999 रुपये रह जाती है, जो iPhone 16 के लिए काफी आकर्षक डील मानी जा रही है।
iPhone 16 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
iPhone 16 में 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Ceramic Shield प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन Apple के A18 चिपसेट पर चलता है और iOS 18 के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा और 12MP फ्रंट कैमरा है। बैटरी की क्षमता 3561mAh है और यह 25W MagSafe वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह फोन White, Black, Ultramarine, Teal और Pink जैसे पांच प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy S24 FE 5G पर भी मिल रहा धांसू ऑफर
यदि आप iPhone के बजाय Android फोन में इंट्रेस्टेड हैं, तो Flipkart पर Samsung Galaxy S24 FE 5G पर भी शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन का 8+128GB वेरिएंट असल में 59,999 रुपये का है, लेकिन 40% की छूट के बाद इसे 35,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा बैंक ऑफर्स से कीमत और भी कम हो सकती है। ऐसे में अगर आप बजट में प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यह दोनों विकल्प आपके लिए दमदार साबित हो सकते हैं।