देश

SpiceJet flight में बड़ा खतरा, हवा में ढीली हुई खिड़की, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

Published

on

गोवा से पुणे जा रही SpiceJet flight में उस समय हड़कंप मच गया जब उड़ान के दौरान एक खिड़की की फ्रेम अचानक टूटकर गिर गई। यह घटना Q400 मॉडल विमान में हुई। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और विमान सुरक्षित तरीके से पुणे हवाई अड्डे पर उतरा।

स्पाइसजेट का बयान: कोई खतरा नहीं हुआ

स्पाइसजेट ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह खिड़की का केवल अंदरूनी हिस्सा था जो ‘शेड’ के रूप में लगा होता है। यह हिस्सा टूटकर गिर गया लेकिन इससे विमान की उड़ान या यात्रियों की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। कंपनी के अनुसार विमान की खिड़की में कई लेयर होती हैं जिनमें से बाहरी लेयर मजबूत और प्रेशर-रिसिस्टेंट होती है।

कंपनी ने उतरने के बाद की मरम्मत

स्पाइसजेट ने बताया कि जैसे ही विमान पुणे हवाई अड्डे पर उतरा, तय मानकों के अनुसार टूटे हिस्से की मरम्मत कर दी गई। हालांकि एयरलाइंस ने इस संबंध में ज्यादा तकनीकी जानकारी साझा नहीं की। यह जरूर स्पष्ट किया कि पूरी उड़ान के दौरान केबिन का दबाव सामान्य रहा और किसी यात्री को असुविधा नहीं हुई।

यात्री ने वीडियो वायरल कर DGCA से की शिकायत

इस घटना के बाद एक यात्री ने टूटे हिस्से का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया और विमान की तकनीकी स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने इस वीडियो में विमानन नियामक संस्था DGCA को टैग कर जांच की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों के मन में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

DGCA से उठ सकती है जांच की उम्मीद

हालांकि अभी तक DGCA की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन जिस तरह सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ा है, उम्मीद है कि जल्द ही जांच शुरू की जा सकती है। यह घटना फिर से एयरलाइन कंपनियों के रखरखाव और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved