मनोरंजन
लाबूबू डॉल को जला बैठीं Bharti Singh! शरारती लाबूबू डॉल बनी गोला की परेशानी, भारती बोलीं – ‘शैतान मर गया
Bharti Singh: इन दिनों लाबूबू डॉल का क्रेज हर जगह दिखाई दे रहा है। विदेश से लेकर भारत तक कई सितारे इस क्यूट डॉल को अपनाते नजर आ चुके हैं। अनन्या पांडे से लेकर उर्वशी रौतेला और कॉमेडियन भारती सिंह तक ने इसे गर्व से अपने बैग पर लटकाया। यह डॉल न केवल ट्रेंड में है बल्कि सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है।
भारती सिंह का हैरान कर देने वाला फैसला
हाल ही में भारती सिंह ने एक ऐसा कदम उठाया जिससे उनके फैंस चौंक गए। उन्होंने अपने बेटे गोला की फेवरेट लाबूबू डॉल को आग के हवाले कर दिया। अपने नए व्लॉग में भारती ने दिखाया कि कैसे उन्होंने उस डॉल को जलाया। भारती के इस कदम के पीछे एक अजीब वजह थी। उन्होंने कहा कि इस डॉल के आने के बाद से उनके बेटे का व्यवहार अचानक बदल गया है।
गोला की शरारतों से डरीं भारती
भारती सिंह का कहना है कि जब से लाबूबू डॉल उनके घर आई है तब से गोला बहुत ज्यादा शरारती हो गया है। उन्होंने इसे डॉल की “शैतानी ऊर्जा” का असर बताया। इतना ही नहीं, गोला की नैनी ने भी इस पर हामी भरी और कहा कि कुछ तो गड़बड़ है इस डॉल में। यही कारण है कि भारती ने उसे जलाने का फैसला लिया।
डॉल नहीं जली तो बढ़ा डर
व्लॉग में भारती ने जब लाबूबू डॉल को जलाना शुरू किया तो वह आसानी से नहीं जल रही थी। इस पर उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने चौंकाने वाला कमेंट करते हुए कहा, “इसमें आत्मा है जो जलने से मना कर रही है।” यह सुनकर भारती और नैनी दोनों और डर गईं। लेकिन जैसे ही डॉल जली भारती ने राहत की सांस ली और कहा “शैतान हार गया और भगवान जीत गया।”
भारती सिंह ने खुद स्वीकार किया कि उनके दोस्त और परिवार वाले उन्हें अंधविश्वासी कह रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह माँ हैं और उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा सबसे ज़रूरी लगती है। उनके लिए अगर डॉल जलाने से बेटा फिर से सामान्य हो जाता है तो यह फैसला गलत नहीं। हालांकि कुछ लोग इसे अंधविश्वास मान रहे हैं तो कुछ उनकी भावनाओं को समझ रहे हैं।