टेक्नॉलॉजी

BGMI Ban: BGMI पर मंडरा रहा है खतरा क्या फिर होगा बैन यूजर्स का डेटा बेचने का गंभीर आरोप

Published

on

BGMI Ban: BGMI गेम बनाने वाली कंपनी क्राफ्टन इंडिया की मुसीबतें अब और बढ़ सकती हैं क्योंकि उस पर यूजर्स का डेटा बेचने का आरोप लगा है इस मामले में कंपनी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और सुनवाई 15 अप्रैल को होने वाली है

टेलीग्राम पर डेटा बेचे जाने का दावा

एक रिपोर्ट के मुताबिक क्राफ्टन इंडिया पर आरोप है कि उसने यूजर्स का निजी डेटा टेलीग्राम ऐप पर महज दो हजार रुपये में बेचा है यह मामला मुंबई के एक निवासी ने दर्ज कराया है जिसमें चार लोगों को आरोपी बनाया गया है

सितंबर 2024 में दर्ज हुई थी शिकायत

इस केस में शिकायत 5 सितंबर 2024 को मुंबई के अकलूज थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर में क्राफ्टन इंडिया के अलावा जितेश बंसल ह्यूनिल सोहन और वोयोल शालोम के नाम भी शामिल हैं शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि कंपनी ने यूजर्स का डेटा बाहरी लोगों के साथ साझा किया है

पबजी बैन के बाद आया था BGMI

 गौर करने वाली बात है कि PUBG को भारत में 2020 में बैन किया गया था और फिर उसी गेम को क्राफ्टन इंडिया ने नया नाम देकर BGMI के तौर पर लॉन्च किया था इस गेम को भारत में काफी लोकप्रियता भी मिली थी लेकिन अब वही गेम फिर से विवादों में घिर गया है

फिर से बैन हो सकता है BGMI

अगर यह आरोप साबित हो जाते हैं तो BGMI गेम पर भी उसी तरह का प्रतिबंध लग सकता है जैसा कि PUBG पर लगाया गया था यह मामला डेटा सुरक्षा से जुड़ा है और भारत सरकार पहले भी इस वजह से कई ऐप्स पर कार्रवाई कर चुकी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved