देश
Bangalore: बारिश की रात जो बन गई तबाही! बेंगलुरु के हालात बेकाबू, घुटनों तक पानी में ऑफिस जा रहे लोग
Bangalore: बेंगलुरु में देर रात हुई बारिश ने शहर की हालत बिगाड़ दी है। निचले इलाकों में पानी भर गया है। पानी लोगों के घरों और गाड़ियों तक पहुंच गया है। रोजमर्रा की जिंदगी थम गई है। लोगों को बाहर निकालने के लिए अब बुलडोजर और नावों का सहारा लिया जा रहा है।
सड़कों पर बना तालाब और आधे डूबे वाहन
शहर की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोग घुटनों तक पानी में चल रहे हैं। सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं। गाड़ियां आधी डूबी हुई दिखाई दे रही हैं। इस जलभराव ने ट्रैफिक की भी कमर तोड़ दी है। हर तरफ अफरातफरी का माहौल है।
#WATCH | Karnataka: Police rescue the stranded people as several parts of Bengaluru witness severe waterlogging following heavy rainfall. pic.twitter.com/M7SEqvwpJp
— ANI (@ANI) May 19, 2025
श्री साईं लेआउट फिर बना परेशानी का कारण
हर साल की तरह इस बार भी होरामाउ इलाके के श्री साईं लेआउट में पानी भर गया है। यहां के लोगों के घरों में पानी घुस गया है। पिछले कुछ वर्षों से यहां के लोग बारिश में घर खाली कर देते हैं और पास के इलाकों में शिफ्ट हो जाते हैं ताकि जान-माल की रक्षा हो सके।
एचबीआर लेआउट और शांतिनगर भी चपेट में
होरामाउ के अलावा एचबीआर लेआउट और शांतिनगर इलाके में भी भारी जलभराव देखा गया। हालांकि बारिश रुकने के बाद यहां पानी का स्तर थोड़ा घटा है लेकिन लोगों को राहत अभी भी नहीं मिली है। सड़कों पर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
#WATCH | Karnataka | Rainwater enters houses in following heavy rainfall in Bengaluru, streets waterlogged
Visuals from BTM Layout pic.twitter.com/vrYWKLsAtU
— ANI (@ANI) May 19, 2025
नावों और बुलडोजर से चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन
लोग अपने घरों से जरूरी सामान लेकर बाहर निकल रहे हैं। जिनके घर पूरी तरह डूब चुके हैं उन्हें नाव और बुलडोजर के जरिए बाहर निकाला जा रहा है। पानी निकालने में भी काफी वक्त लग रहा है। आम नागरिकों को हर पल नई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।