मनोरंजन
बिग बॉस के घर में फिर मचा तूफान, गौरव खन्ना सहित चार कंटेस्टेंट पर मंडराया खतरा
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो “बिग बॉस 19” में इस हफ्ते माहौल फिर से गरम हो गया है। दिवाली के मौके पर जब कोई सदस्य घर से बाहर नहीं हुआ था तो अब इस हफ्ते बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है। घर में एक मजेदार “चेन टास्क” के जरिए नॉमिनेशन किया गया है जिससे चार कंटेस्टेंट्स खतरे के घेरे में आ गए हैं।
नॉमिनेशन टास्क की दिलचस्प शुरुआत
इस बार नॉमिनेशन टास्क की शुरुआत कुनीका सदानंद ने की जिन्होंने सबसे पहले गौरव खन्ना को सुरक्षित किया। इसके बाद गौरव के सामने नेहल चुदासमा को बचाने या नामांकित करने का विकल्प था। उन्होंने नेहल को नॉमिनेट कर दिया। यहीं से घर का माहौल बदल गया और सबने रणनीति के साथ अपने फैसले लेने शुरू किए।
https://twitter.com/i/status/1980340744310387178
प्रनीत मोरे की एंट्री खतरे के घेरे में
नेहल ने अपनी बारी में अमाल मलिक को बचाया जबकि अमाल ने अपनी दोस्ती निभाते हुए शहनाज गिल के भाई शहबाज को सुरक्षित किया। लेकिन शहबाज ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रनीत मोरे को सीधे नॉमिनेट कर दिया। इस फैसले से घर में हलचल मच गई और कई सदस्यों ने इसे गेम बदलने वाला कदम बताया।
बसीर और गौरव का आमना-सामना
चेन टास्क के आगे बढ़ते ही नामांकन का खेल और रोमांचक होता गया। प्रनीत ने अबिषेक बजाज को बचाया जबकि अबिषेक के पास बसीर अली की चाबी आई और उन्होंने बसीर को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद बसीर ने पलटवार करते हुए गौरव खन्ना को नॉमिनेट किया जो टास्क की शुरुआत में सुरक्षित थे। अब नॉमिनेशन की सूची में गौरव खन्ना, नेहल चुदासमा, प्रनीत मोरे और बसीर अली शामिल हो गए हैं।
दर्शकों की नजरें जनता के फैसले पर
अब जब ये चारों सदस्य बेघर होने के खतरे में हैं तो सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है कि इस हफ्ते किसकी यात्रा खत्म होगी। दर्शकों का मानना है कि नेहल चुदासमा और प्रनीत मोरे कमजोर खिलाड़ी हैं और शायद जनता की वोटिंग से बाहर हो जाएं। वहीं गौरव खन्ना और बसीर अली को मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है और उनके फैंस उन्हें बचाने के लिए पूरी ताकत से वोट कर रहे हैं। अब देखना यह है कि जनता किसे बचाती है और किसकी बिग बॉस की यात्रा यहीं खत्म होती है।