देश

Ahmedabad Plane Crash: सिर्फ मलबा रह गया पीछे! Air India हादसे ने छीना 329 यात्रियों का जीवन, इतिहास का सबसे दर्दनाक मोड़

Published

on

Ahmedabad Plane Crash: 13 जून 2025 को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 क्रैश हो गई। यह हादसा दोपहर 1:30 बजे हुआ जब विमान रनवे से उड़ान भरने के बाद पास ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 241 यात्रियों की मौत हो गई। सिर्फ एक यात्री ही जीवित बचा है। विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पास के रिहायशी इलाके में भी आग फैल गई जिससे 56 और लोगों की जान चली गई। इस तरह कुल 297 लोगों की मौत इस एक हादसे में हुई। पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी इस विमान में सवार थे और इस हादसे में उनका भी निधन हो गया।

एयर इंडिया के इतिहास में हादसों की लंबी फेहरिस्त

एयर इंडिया पहले भी कई बड़े हादसों का शिकार हो चुकी है। 1966 में एक विमान हादसे में देश के महान वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत हुई थी। इसके अलावा 1978 1982 और 1985 में भी एयर इंडिया की फ्लाइट्स हादसों का शिकार बनीं जिनमें सैकड़ों लोगों की जान गई थी। इन घटनाओं ने हमेशा देश को झकझोर कर रख दिया।

होमी जहांगीर भाभा की दर्दनाक मौत

24 जनवरी 1966 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-101 मुंबई से लंदन जा रही थी। यह विमान माउंट ब्लांक पर्वत श्रृंखला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 117 लोगों की मौत हुई जिनमें भारत के महान परमाणु वैज्ञानिक डॉ होमी जहांगीर भाभा भी शामिल थे। उनके नाम पर बाद में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की स्थापना हुई।

1985 का आतंकी हमला और सबसे बड़ा विमान विस्फोट

23 जून 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-182 को खालिस्तानी आतंकियों ने बम धमाके से उड़ा दिया। यह फ्लाइट कनाडा के टोरंटो से मुंबई आ रही थी। यह हादसा अटलांटिक महासागर के ऊपर हुआ और इसमें 329 लोगों की मौत हो गई। यह भारतीय उड्डयन इतिहास की सबसे खतरनाक आतंकी घटना मानी जाती है।

कोझिकोड हादसा और वंदे भारत मिशन की त्रासदी

7 अगस्त 2020 को वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से लौट रही फ्लाइट AI एक्सप्रेस-1344 कोझिकोड एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान फिसल गई। इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह विमान कोविड काल में विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Copyright © 2025 India365 News | All Rights Reserved