टेक्नॉलॉजी
Apple iPad Pro में आने वाला है बड़ा बदलाव! डुअल सेल्फी कैमरा और M5 चिपसेट का धमाका
Apple ने कुछ महीने पहले ही M4 चिपसेट वाला iPad Pro लॉन्च किया था लेकिन अब कंपनी एक और बड़े बदलाव की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार iPad Pro में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। अब तक जितने भी iPads आए हैं उनमें एक ही सेल्फी कैमरा होता था लेकिन अगर यह बदलाव हुआ तो यह iPad के कैमरा डिजाइन में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव होगा।
पिछले साल हुआ था कैमरे का साइड शिफ्ट
2023 में लॉन्च हुए iPad Pro में Apple ने फ्रंट कैमरा को डिवाइस के साइड में शिफ्ट कर दिया था जिससे वीडियो कॉलिंग के दौरान लैंडस्केप मोड में यूज करना आसान हो गया था। हालांकि इसके चलते पोर्ट्रेट मोड में वीडियो कॉलिंग करते समय कैमरा एक अजीब एंगल से दिखाई देता है। इसी परेशानी को देखते हुए अब कंपनी दो कैमरे दे सकती है ताकि यूज़र अपने अनुसार पोर्ट्रेट या लैंडस्केप मोड में आराम से कैमरा यूज़ कर सकें।
iPad Pro में आएगा सबसे ताकतवर M5 चिपसेट
नई जनरेशन के iPad Pro में Apple का लेटेस्ट और सबसे ताकतवर चिपसेट M5 आ सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहला डिवाइस होगा जिसमें M5 चिप दिया जाएगा। MacBook में यह चिप 2026 में आने की उम्मीद है इसलिए iPad Pro यूज़र्स को सबसे पहले इसका फायदा मिल सकता है। M5 चिप iPad को पहले से भी ज्यादा स्मूथ और पॉवरफुल बनाएगा।
लॉन्च टाइमलाइन: कब आ सकता है नया iPad Pro
Apple आमतौर पर हर 18 महीने में नया iPad Pro लॉन्च करता है। पिछला M4 iPad Pro मई 2024 में आया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि नया M5 चिप वाला iPad Pro सितंबर या अक्टूबर 2025 में लॉन्च हो सकता है। लॉन्च टाइमिंग को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है लेकिन ट्रेंड को देखकर यही उम्मीद की जा रही है।
iPhone 17 सीरीज़ भी लॉन्च के लिए तैयार
iPad Pro की लॉन्च से पहले Apple का वार्षिक iPhone इवेंट भी सितंबर में होने की संभावना है। इस इवेंट में iPhone 17 सीरीज़ लॉन्च की जाएगी। इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। यानी इस बार सितंबर महीना Apple फैंस के लिए काफी रोमांचक होने वाला है।