टेक्नॉलॉजी
₹15,999 में 5G धमाका! Galaxy F36 ने बदल दिया बजट स्मार्टफोन्स का गेम
सैमसंग ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Galaxy F36 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Galaxy M36 5G का रीब्रांडेड वर्जन है। फोन की शुरुआती कीमत कंपनी ने ₹17,499 रखी है लेकिन पहले सेल में इसे ₹15,999 में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे पतला फोन है जिसकी मोटाई केवल 7.7mm है।
तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट
Samsung Galaxy F36 5G तीन आकर्षक रंगों – Luxe Violet, Coral Red और Onyx Black में लॉन्च हुआ है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है – 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB। टॉप वेरिएंट की कीमत ₹18,999 है। Flipkart और सैमसंग के स्टोर पर इसकी पहली सेल 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
शानदार डिस्प्ले और लेटेस्ट अपडेट सपोर्ट
फोन में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसमें 120Hz का हाई रिफ्रेश रेट और विज़न बूस्टर जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसका बेज़ल बहुत पतला है जिससे यह हाथ में पकड़ने में प्रीमियम फील देता है। सैमसंग इस फोन के साथ 6 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रहा है जो बजट सेगमेंट में बहुत बड़ी बात है।
दमदार प्रोसेसर और AI आधारित फीचर्स
Galaxy F36 5G में Samsung का Exynos 1380 प्रोसेसर लगा है। इसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। यह फोन Android 15 आधारित OneUI 7 पर काम करता है। फोन में AI Edit और AI Search जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं जो इसे और खास बनाते हैं।
बड़ी बैटरी और शानदार कैमरा कॉम्बिनेशन
फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मिलता है। फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए उपयुक्त है।