मनोरंजन
Bhumika Chawla: तेरे नाम की सिंपल एक्ट्रेस का दर्द – जब बड़ी-बड़ी फिल्मों से रिप्लेस कर दी गई Bhumika Chawla
Bhumika Chawla: एक समय था जब फिल्म रिलीज होती तो गाने हिट होते और हीरो की एक्टिंग की चर्चा होती। फिल्म सुपरहिट होती, लेकिन थिएटर से बाहर निकलते वक्त दर्शकों के मन में सिर्फ एक चेहरा रहता। यह चेहरा था भूमिका चावला का। बिना किसी दिखावे और ग्लैमरस स्टाइल के उनकी शांत और सादगी भरी अदाकारी सीधे दिल में उतर जाती थी। लोगों को लगा कि अब उन्हें खूब काम मिलेगा, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही कहानी लिख दी।
फिल्मों में कैसे हुई एंट्री
भूमिका चावला का जन्म 21 अगस्त 1978 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता आर्मी ऑफिसर थे, जिस वजह से बचपन अलग-अलग शहरों में गुजरा। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। पढ़ाई के साथ उन्हें एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में रुचि थी। 1997 में वह मुंबई आईं और विज्ञापनों व म्यूजिक वीडियोज से करियर शुरू किया। धीरे-धीरे टीवी सीरियल्स और फिर फिल्मों तक का सफर तय किया। 2000 में उनकी पहली तेलुगु फिल्म ‘युवाकुडु’ रिलीज हुई जो हिट रही और उन्हें पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। इसके बाद ‘खुशी’, ‘ओक्काडु’, ‘सिंहाद्रि’ जैसी हिट्स ने उन्हें साउथ की बड़ी स्टार बना दिया।
View this post on Instagram
‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड की पहचान
भूमिका ने 2003 में सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ से बॉलीवुड में एंट्री की। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई और उनके मासूम अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। ऐसा लगने लगा कि अब उनकी लंबी पारी शुरू होने वाली है। लेकिन किस्मत ने यहां भी खेल दिखाया। ‘जब वी मेट’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में उन्हें पहले चुना गया, लेकिन बाद में उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। ‘जब वी मेट’ का नाम पहले ‘ट्रेन’ था, जिसमें बॉबी देओल और भूमिका होने वाले थे। बाद में सब बदल गया और फिल्म करीना कपूर को मिली।
ग्लैमर से दूर लेकिन मजबूत सफर
इतने उतार-चढ़ाव के बावजूद भूमिका ने हार नहीं मानी। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्मों में काम किया और कई अवॉर्ड जीते। उन्हें ‘तेरे नाम’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला। भूमिका की कहानी ग्लैमर से ज्यादा मेहनत और कला की कहानी है।
आज कहां हैं भूमिका
भूमिका आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘एमएस धोनी’ में बहन का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। अब वह शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव तो रहती हैं लेकिन पार्टी और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए रखती हैं। शांत और खुशहाल जीवन जी रही हैं।
मनोरंजन
सुपरस्टार विजय की फिल्म पर लीक विवाद तेज CBFC ने दिया आधिकारिक जवाब
मनोरंजन
धुरंधर 2’ गाने पर विवाद: राजीव राय ने ठुकराया समझौता, 6 मई को होगी अहम सुनवाई
बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar 2 एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह इसकी कहानी या बॉक्स ऑफिस नहीं, बल्कि एक गाना बना है। फिल्म में इस्तेमाल किए गए रीमिक्स ट्रैक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें दिग्गज फिल्ममेकर Rajiv Rai ने सख्त रुख अपनाया है।
दरअसल, 1989 में रिलीज हुई फिल्म Tridev के मशहूर गाने ‘तिरछी टोपी वाले’ के कथित इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में इस पुराने गाने के तत्वों को बिना अनुमति के शामिल किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
राजीव राय, जो ‘त्रिदेव’ के निर्देशक हैं, का कहना है कि उनकी फिल्म के गाने का रीमिक्स बनाते समय उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई। हालांकि उन्होंने पहले म्यूजिक राइट्स बेच दिए थे, लेकिन उनका दावा है कि रीक्रिएटेड वर्जन के लिए अलग से अनुमति जरूरी थी।
उन्होंने इस रीमिक्स पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि “क्रिएटिविटी कुड़ेदान में चली गई है।” उनका मानना है कि इस तरह पुराने गानों को बिना सही प्रक्रिया के इस्तेमाल करना मूल रचनाकारों के साथ अन्याय है।
समझौते से किया इनकार
इस मामले में अदालत की ओर से पहले आपसी समझौते का सुझाव दिया गया था, लेकिन राजीव राय ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के समझौते के मूड में नहीं हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि रचनात्मक अधिकारों का मामला है।
कब होगी अगली सुनवाई?
इस केस की अगली सुनवाई 6 मई को दिल्ली हाई कोर्ट में होगी। इस दिन यह तय हो सकता है कि फिल्म के गाने पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।
फिल्म और दर्शकों पर असर
Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसके गाने भी काफी लोकप्रिय हुए हैं। लेकिन अब इस विवाद के चलते फिल्म की छवि पर असर पड़ सकता है।
मनोरंजन
शादी के डेढ़ साल बाद खुशखबरी रणदीप और लिन ने बेटी का नाम किया रिवील
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
Fashion9 years ago
Model Jocelyn Chew’s Instagram is the best vacation you’ve ever had
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State


