मनोरंजन
Aishwarya-Abhishek Dance: फिर छाया Kajra Re का जादू Aishwarya-Abhishek की जोड़ी ने शादी में लगाए ठुमके!
Aishwarya-Abhishek Dance: जून 2024 से Aishwarya Rai और Abhishek Bachchan की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं। दोनों के अनंत-राधिका की शादी में अलग-अलग पहुंचने के बाद उनके रिश्ते में दरार की खबरें आईं थीं। हालांकि अब यह पावर कपल फिर से एक साथ नजर आने लगा है।
कज़िन की शादी में पहुंचे साथ
Aishwarya Rai बच्चन की कज़िन श्लोका शेट्टी की शादी पुणे में हुई जिसमें ऐश्वर्या अभिषेक और बेटी आराध्या ने साथ में शिरकत की। तीनों ने शादी की हर रस्म में हिस्सा लिया और साथ में खूब एन्जॉय किया। इन पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कजरा रे पर झूमे ऐश्वर्या-अभिषेक
शादी के दौरान एक वीडियो सामने आया है जिसमें ऐश्वर्या और अभिषेक सुपरहिट गाने कजरा रे पर डांस करते दिख रहे हैं। इस गाने पर डांस करते देख आराध्या भी खुद को रोक नहीं पाईं और माता-पिता के साथ नाचने लगीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
View this post on Instagram
फैंस को मिली राहत
अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ में डांस करते देख उनके फैंस काफी खुश हैं। कई लोगों ने कमेंट कर उम्मीद जताई कि उनके बीच सबकुछ ठीक है। शादी में तीनों की बॉन्डिंग को देख फैंस ने राहत की सांस ली और ऐश्वर्या-अभिषेक की जोड़ी को सराहा।
कजरा रे का जादू बरकरार
कजरा रे गाना साल 2005 में आई फिल्म बंटी और बबली का सुपरहिट गाना है जिसमें ऐश्वर्या अभिषेक और अमिताभ बच्चन एक साथ नजर आए थे। इस गाने की लोकप्रियता आज भी कायम है। जब ऐश्वर्या और अभिषेक ने इसे अपनी बेटी के साथ फिर से परफॉर्म किया तो फैंस की खुशी दोगुनी हो गई।
-
Fashion9 years ago
These ’90s fashion trends are making a comeback in 2017
-
Fashion9 years ago
According to Dior Couture, this taboo fashion accessory is back
-
मनोरंजन9 years ago
The old and New Edition cast comes together to perform
-
Sports9 years ago
Steph Curry finally got the contract he deserves from the Warriors
-
Sports9 years ago
Phillies’ Aaron Altherr makes mind-boggling barehanded play
-
मनोरंजन9 years ago
Disney’s live-action Aladdin finally finds its stars
-
Business9 years ago
Uber and Lyft are finally available in all of New York State
-
Business9 years ago
The 9 worst mistakes you can ever make at work
